Breaking News

20 टुकड़े में मिली युवती की लाश..दूसरे दिन भी नही हो पाई पहचान...

 


युवती की लाश के 20 टुकड़े... प्रेग्नेंट युवती की दूसरे दिन भी नहीं हो पाई पहचान.. लाश के टुकड़े करके 

प्लास्टिक के थैलों में पैक करके फेंका गया था.. उंगली मे पहनी अंगूठी पर लिखा था '786'..


UP : अमरोहा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां अज्ञात युवती की निर्मम हत्या करने के बाद उसके शव के 20 टुकड़े कर थैले में बंद कर उसे जंगल में फेंक दिया गया। प्रेग्नेंट युवती की लाश टुकड़ों में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शव को देखकर लग रहा है कि महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। हत्यारे ने उसकी लाश के टुकड़े करके प्लास्टिक के थैलों में पैक करने बाद जंगल में फेंक दिया। ब्रेस्ट भी अलग अलग पैकेट मे मिली।मृतका की उम्र करीब 28-30 साल बताई जा रही है। दूसरे दिन भी लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई।

महिला की अंगुली से 786 लिखी अंगूठी मिली..

शव हिंदू महिला का है या फिर मुस्लिम का...यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान महिला के दाएं हाथ की अंगुली से 786 लिखी अंगूठी मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला मुस्लिम हो सकती है। हालांकि, पुलिस अंगूठी के आधार पर भी शव की शिनाख्त करने के लिए जुटी है। वहीं, दूसरे थैले में मिले उसके कपड़ों से भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक इस संबंध में कोई सफलता नहीं मिल सकी।


#Amroha

Post a Comment

0 Comments