Breaking News

मासूम पर डॉग अटैक.. कई मिनट तक 10 साल की बच्ची का फेस नोचता रहा पिटबुल...

 


UP : ग़ाज़ियाबाद के शालीमार गार्डन में अपनी सहेली से मिलने जा रही दस वर्षीय आलिया पर खुला घूम रहे पिटबुल ने हमला कर दिया। बच्ची के मुंह को कुत्ते ने जबड़े में फंसा लिया और कई मिनट तक नोचता रहा। चीख-पुकार सुनकर बुजुर्ग ने कुत्ते को डंडा मारकर किसी तरह बच्ची को बचाया और परिवार को सूचित किया। इस मामले में परिजनों ने पिटबुल पालक के खिलाफ डीएलएफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच समझौता करा दिया। कुत्ता मालिक ने बच्ची के इलाज का खर्च वहन करना स्वीकारा है।

Post a Comment

0 Comments