ब्यूरो रिपोर्ट अमित गुप्ता सीतापुर
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संगठन पर्व की चुनाव प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद रविवार देर शाम जिलाध्यक्ष पद की घोषणा कर दी गई। भाजपा ने वर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला को एक बार फिर सीतापुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने अपने संबोधन के दौरान की।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने सीतापुर पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी, जिनमें प्रमुख रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, जिला प्रभारी नीरज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी शामिल रहे।
इसके अलावा, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य, सिधौली विधायक मनीष रावत, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, अवध क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. गोदावरी मिश्रा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और सभी ने एकजुट होकर पार्टी के इस निर्णय का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी संगठन और मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments