ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के लिए स्वीकृत 1059.53 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन वर्कशॉप बस डिपो के कार्य का निरीक्षण आज जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण की गुणवत्ता की गहनता से जांच करते हुए कार्यदायी संस्था के अभियंता को 15 जून 2025 तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्कशॉप परिसर की चारदीवारी के पास वृक्षारोपण कराने और पूरे परिसर को समतल कर कंक्रीट (सीसी) से मजबूत बनवाने के निर्देश भी दिए।
प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं ताकि भविष्य में कोई तकनीकी या संरचनात्मक समस्या न आए।
इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अरविंद कुमार, तथा कार्यदायी संस्था के अभियंता भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments