ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
थाना पुवायां पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
एक अभियुक्त के खिलाफ कुर्की का आदेश था जारी।
अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस टीम ने दबोचे आरोपी।
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुवायां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक पुवायां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो एनबीडब्ल्यू वारंटी तथा एक अभियुक्त शामिल है, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा कुर्की का आदेश पारित किया गया था।
मंगलवार को थाना पुवायां पुलिस ने ग्राम नत्थापुर व ग्राम गोलारायपुर में छापेमारी कर सभी आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
थाना पुवायां पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर लोगों में विश्वास मजबूत हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments