ब्यूरो रिपोर्ट:कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर थाना मदेयगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय प्रशासन और समाज के सम्मानित नागरिकों ने भाग लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने का संदेश दिया।
बैठक में एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी, थाना प्रभारी राजेश सिंह, उप निरीक्षक सकीना खान, उप निरीक्षक अमरनाथ सहित थाना मदेयगंज की संपूर्ण टीम मौजूद रही। मस्जिदों के मुतवल्ली, क्षेत्रीय पार्षदगण, सेक्टर वार्डन, और नागरिक सुरक्षा संगठन की टीम ने भी बैठक में भाग लिया।
कदम रसूल वार्ड के पार्षद नदीम खान और अयोध्यादास प्रथम के पार्षद मुशव्विर अली मंशु ने लोगों से अपील की कि कुर्बानी जैसे पाक अवसर को आपसी सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि त्यौहार मनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी धर्म के व्यक्ति को कोई असुविधा ना हो।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि कुर्बानी के बाद उत्पन्न मल-मलबा केवल नगर निगम द्वारा निर्धारित पॉइंट या डस्टबिन में ही डाला जाए। इधर-उधर गंदगी फैलाने से परहेज करें, जिससे स्वच्छता बनी रहे और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।
थाना प्रभारी राजेश सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की दिक्कत या समस्या होती है, तो वह थाने में संपर्क कर सकते हैं। पुलिस तत्काल समस्या का निस्तारण करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए, ताकि कानून-व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिलाया और त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments