पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गढ़िया रंगीन पुलिस टीम को अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 16.09.2025 को पुलिस टीम ने गंगा एक्सप्रेस-वे हाईवे रामपुर अंडरपास के पास सर्विस लेन से घसा कल्यानपुर की ओर जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास से जिला बदर अभियुक्त धर्मवीर पुत्र खुमान सिंह (उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम घसा कल्यानपुर, थाना गढ़िया रंगीन) को एक नाजायज देशी तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना गढ़िया रंगीन पर मुकदमा संख्या 179/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 3/10 गुण्डा निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
धर्मवीर पर पूर्व में आयुध अधिनियम व आबकारी अधिनियम सहित कई मामले दर्ज हैं, जिनमें 2015 से लेकर 2023 तक के 12 से अधिक मुकदमे शामिल हैं।
गढ़िया रंगीन पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अपराधियों पर सख्त नियंत्रण व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments