गोरखपुर, 22 अक्टूबर 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रत्येक अधिकारी जनता से संवाद स्थापित कर पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन की भावना के अनुरूप कार्य करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments