आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में रिज़र्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के अनेक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पेंशनर्स को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। इस अवसर पर पेंशनर्स द्वारा भी पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं।
बैठक में उपस्थित पेंशनर्स को CPCP (Centralized Police Call Portal) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा इसके प्रभावी एवं सुचारू उपयोग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पेंशनर्स के योगदान की सराहना करते हुए आश्वस्त किया गया कि—
“पुलिस विभाग सदैव अपने पेंशनर्स के कल्याण, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं निरंतर सहयोग हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”
उक्त बैठक के दौरान आयोजित त्रैमासिक गोष्ठी में पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान, शाहजहाँपुर की कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित कार्यकारिणी का कार्यकाल दिनांक 24.01.2026 से प्रभावी होगा।
| क्रम | पद | नाम | सेवा निवृत्ति के समय पद |
|---|---|---|---|
| 1 | अध्यक्ष | श्री अरुण कुमार दीक्षित | पुलिस उपाधीक्षक (से.नि.) |
| 2 | उपाध्यक्ष | श्री श्रीधर मिश्रा | निरीक्षक (से.नि.) |
| 3 | सचिव | श्री महेश चन्द्र वर्मा | रेडियो उपनिरीक्षक (से.नि.) |
| 4 | उपसचिव (प्रथम) | श्री राजेन्द्र सिंह राठौर | उपनिरीक्षक (से.नि.) |
| 5 | उपसचिव (द्वितीय) | श्री भंवरपाल सिंह | मु0आ0 (प्रो0वे0) (से.नि.) |
| 6 | कोषाध्यक्ष | श्री सुनील कुमार दीक्षित | निरीक्षक (लेखा) (से.नि.) |
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए यह आशा व्यक्त की गई कि समिति पेंशनर्स के हितों, उनकी समस्याओं के समाधान एवं कल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी तथा विभागीय सहयोग निरंतर बना रहेगा।
0 Comments