ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास आज दोपहर बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक (नंबर RJ34GA3406) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक बाग में जा गिरा।
हादसा इतना भयानक था कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में सवार चालक और कंडक्टर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर सुरक्षा प्रबंध कमज़ोर हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के कारण बार-बार हादसे होते रहते हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments