ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी बहराइच ✍️
बहराइच, 28 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री एवं जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने जनपद स्थित महाराज सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों व संबंधित अधिकारियों से संवाद कर आमजन को बेहतर, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए तथा दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिलें और किसी को भी इलाज के लिए भटकना न पड़े। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments