ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। बलरामपुर जनपद में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05, द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिला पुलिस कर्मियों की दौड़ प्रतियोगिता (Run for Empowerment) का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति के नेतृत्व में 28 मार्च 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में संतोषी मां तिराहा से वीर विनय तक दौड़ आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देना और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के विजेता:
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर, थाना कोतवाली नगर, थाना कोतवाली देहात, महिला थाना, एएचटीयू, न्यायालय सुरक्षा, अभियोजन कार्यालय, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी एवं रिजर्व पुलिस लाइंस की महिला पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु एनर्जी ड्रिंक और पानी की बोतलों का भी वितरण किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments