. मौके पर पहुंचे समदा चौकी इंचार्ज
ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा, लखनऊ
सरोजनीनगर क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर मौन्दा में अवैध खनन की खबर सामने आते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की सूचना सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के कार्यालय तक पहुंची, जिसके बाद देर रात ही सक्रियता दिखाते हुए कार्यालय से डीसीपी पश्चिमी को फोन किया गया।
डीसीपी पश्चिमी के निर्देश पर तत्काल इंस्पेक्टर थाना काकोरी और समदा चौकी को सूचना दी गई। इसके बाद समदा चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान बताया गया कि पारा क्षेत्र में एक बेसमेंट की खुदाई की गई थी, जिसकी मिट्टी को प्यारेपुर में डंप किया गया है तथा उसके लिए रॉयल्टी भी मौजूद बताई गई। हालांकि, स्थिति को देखते हुए समदा चौकी इंचार्ज द्वारा मौके पर ही कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया।
साथ ही, खनन अधिकारी दिनेश कुमार को अगले दिन विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का कार्यालय क्षेत्रीय समस्याओं के प्रति 24 घंटे सजग और सक्रिय है, जिससे आम जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments