लखनऊ: राजधानी के इंदिरानगर क्षेत्र के सूर्या सिटी, कोमल नगर (तकरोही) इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक रिटायर्ड फौजी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक मासूम कुत्ते पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी रिटायर्ड फौजी ने बिना किसी उकसावे के मासूम कुत्ते को घेर लिया और उस पर लाठी-डंडों से तब तक वार किए जब तक वह अधमरा होकर गिर नहीं गया। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी की बर्बरता साफ देखी जा सकती है। लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति पहले भी कई बार बेजुबान पशुओं के साथ इसी प्रकार की क्रूरता कर चुका है
पशु क्रूरता के इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही 'आसरा द हेल्पिंग हैंड्स' NGO की अध्यक्षा और जानी-मानी समाजसेविका चारु खरे मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तत्काल घायल कुत्ते के उपचार की व्यवस्था की और इंदिरानगर थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पशु प्रेमियों के बीच बढ़ते रोष को देखते हुए समाजसेविका चारु खरे ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा:
"लखनऊ में पशु क्रूरता के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो समाज के लिए चिंताजनक है। इस मामले में केवल एफआईआर पर्याप्त नहीं है, हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करेंगे जो एक मिसाल बने।"
पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने इंदिरानगर पुलिस से मांग की है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया है।
#LucknowBreaking #IndiraNagar #AnimalCruelty #CharuKhare #AsraNGO #YogiAdityanath #LucknowPolice #JusticeForVoiceless #SachKiAwaz
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments