ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहे के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब माया ज्वेलर्स की दुकान के समीप लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।आग की चपेट में बगल में रखी गुमटी भी आ गई, जिसमें आकाश गुप्ता का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गुमटी पूरी तरह से तबाह हो गई है।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे इलाके में अंधेरा छा गया।
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।


0 Comments