Breaking News

UP में 'मितव्ययिता' युग की शुरुआत: CM योगी का बड़ा आदेश—मंत्रियों की फ्लीट होगी आधी, सरकारी काम में बढ़ेगा 'वर्क फ्रॉम होम'

[ LKO BIG BREAKING / बड़ी खबर ]

ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ ✍️

लखनऊ | 12 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - एक्सक्लूसिव

त्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन-प्रशासन की कार्यशैली में बड़े बदलाव के निर्देश दिए हैं। अब मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिलों में वाहनों की संख्या आधी कर दी जाएगी।

बचत और बदलाव के बड़े निर्देश:
  • काफिलों में कटौती: सीएम और मंत्रियों की फ्लीट से 50% अनावश्यक वाहन हटेंगे।
  • वर्क फ्रॉम होम: सरकारी और निजी क्षेत्र (स्टार्टअप्स) में 'वर्क फ्रॉम होम' और वर्चुअल मीटिंग्स को अनिवार्य रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट: मंत्री, सांसद और विधायक सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो/बस) का उपयोग करेंगे।
  • नो व्हीकल डे: आम जनता से भी सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाने की अपील की गई है।

विदेशी यात्राओं पर रोक: सरकार ने अगले 6 महीने तक सभी गैर-जरूरी विदेशी दौरों को टालने की सलाह दी है। साथ ही, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 'डेस्टिनेशन वेडिंग' को भारत के भीतर ही करने और अनावश्यक सोने की खरीद से बचने की अपील की है।

बिजली बचाने के लिए सजावटी लाइटों के सीमित उपयोग और पीक ऑवर में ईंधन बचाने के लिए कार्यालयों के समय में बदलाव का सुझाव भी दिया गया है। उत्तर प्रदेश में ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान के जरिए स्थानीय पर्यटन, ODOP और स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करने की योजना तैयार की गई है।

नया सरकारी कल्चर:
सचिवालय और निदेशालय की 50% बैठकें अब केवल वर्चुअल मोड में होंगी। साइक्लिंग और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) के इस्तेमाल पर सरकार का विशेष फोकस रहेगा।
परिवर्तन की ओर उत्तर प्रदेश - सादगी और संरक्षण का संदेश।

"निष्पक्ष पत्रकारिता, आपकी अपनी आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments