**उन्नाव।** विधानसभा क्षेत्र हसनगंज के अंतर्गत धौरा मोहान मलिहाबाद रोड स्थित 'हमारा पेट्रोल पंप धौरा' पर जेठ के छठे बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा।
आज दिनांक 9 जून 2026 को आयोजित इस भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में पेट्रोल पंप के ओनर मोहित कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभी भक्तों को छोले-चावल का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं में भारी हर्ष और उल्लास देखने को मिला और भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
🤝 भंडारे के आयोजन में सहयोगी रहे मुख्य लोग:
मोहित कुमार सिंह (पेट्रोल पंप ओनर), डॉ. जय सिंह, डॉ. रमेश कुमार, महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती अर्चना सिंह, राजमोहन सिंह, अनूप कुमार, भूपेंद्र सिंह, मोनू सिंह, आदित्य कुमार, मोहित कटिहार, विशाल शुक्ला, शोभित कुमार एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने मिलकर भंडारे की व्यवस्था संभाली और प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरण किया गया, जिससे सभी आने वाले भक्तों को बड़ी खुशहाली हुई और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
वरिष्ठ पत्रकार बालकिशन यादव
"जनता के हक की आवाज, हर समय — सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments