लखनऊ: मोबाइल दुकान का शटर काटकर 40 स्मार्टफोन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, काकोरी पुलिस ने 2 शातिर चोरों को 10 मोबाइल संग दबोचा
**लखनऊ।** थाना काकोरी पुलिस और पश्चिमी जोन की सर्विलांस टीम ने दुकान का शटर तोड़कर भारी मात्रा में मोबाइल चोरी करने की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 चुराए गए स्मार्टफोन, ईयरबड्स, पावर बैंक, 5005 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई 2026 को टिकरिया निवासी वादी विश्वजीत यादव ने दुकान का शटर तोड़कर 40 स्मार्टफोन चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद डीसीपी वेस्ट की सर्विलांस टीम व काकोरी पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं। सर्विलांस और सीसीटीवी खंगालने पर संदिग्धों का सुराग मिला और चोरी गए फोनों को CEIR पोर्टल पर डाला गया।
जैसे ही कुछ चोरी के फोन एक्टिवेट हुए, सर्विलांस टीम ने आईएमईआई के जरिए खरीदारों से संपर्क किया। खरीदारों ने बताया कि उन्हें ये फोन पवन कुमार, अजय और अजीत यादव ने बेचे थे। बिल न मिलने पर कुछ लोगों ने फोन वापस भी कर दिए थे। इस इनपुट के आधार पर आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:05 बजे कठिंगरा अंडरपास नहर के पास से घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- **अजीत यादव** पुत्र अनिल यादव (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी हाता गुलाम सफदर, थाना काकोरी, लखनऊ।
- **पवन कुमार** पुत्र ओरीलाल (उम्र करीब 26 वर्ष), निवासी तपोवननगर/चिल्लावा, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ।
📦 कुल बरामदगी:
• 10 अदद मोबाइल स्मार्टफोन
• 01 अदद ईयरबड एवं 01 अदद पावर बैंक
• ₹5,005 नगद एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक (UP 32 I 6279)
👮 सफलता पाने वाली पुलिस एवं सर्विलांस टीम:
थाना काकोरी टीम:
- प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र राठौर, उ0नि0 शैलेष प्रताप सिंह, उ0नि0 अंकित यादव, का0 रोहित यादव, का0 धीरज यादव, रि0का0 शिवम यादव।
सर्विलांस टीम (पश्चिमी जोन):
- उ0नि0 अंकित कुमार (प्रभारी), उ0नि0 मो0 अहमद, मु0आ0 वीर सिंह, मु0आ0 प्रदीप तिवारी, आ0 आशीष कुशवाहा।
पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं गिरोह में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

0 Comments