ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा संयुक्त जिला अस्पताल में सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डायलिसिस करा रहे जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां, इंजेक्शन तथा प्राथमिक उपचार किट (फर्स्ट एड किट) उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती संगीता मिश्रा ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सेवाएं समाज के लिए अमूल्य हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।
इनर व्हील क्लब की महिला सदस्यों ने आर्थिक रूप से कमजोर डायलिसिस मरीजों को गोद लेकर उनकी उपचार संबंधी सहायता करने का भी संकल्प लिया।
इसी अवसर पर जनपद में विधिक एवं आयकर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुधीर मिश्रा को भी क्लब की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती संगीता मिश्रा, सचिव श्रीमती प्रज्ञा रानी, शशि गुलाटी, छाया गुप्ता सहित क्लब की अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments