ब्यूरो रिपोर्ट सच की आवाज वेब न्यूज ✍️
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पार्टी की जिला स्तरीय बैठक नौबस्ता स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने पद वितरित किए। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी लोक जनशक्ति पार्टी कई सीटों पर चुनाव लड़नें जा रही हैं। मौजूद पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विपिन यादव का स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर किया। जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री तथा पार्टी मुख्य चिराग पासवान के विचारों तथा नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि समाज सेवा के लिए ही पार्टी समर्पित है जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने जिला कमेटी में जिला महासचिव अलकेश मिश्रा गौरव कटियार उपाध्यक्ष विशाल द्विवेदी युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित दुबे तथा अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष जफरुद्दीन शाह को नियुक्त किया। विपिन यादव ने खुले मंच से अपने संबोधन में कहा कि हमें समाज में एकता राष्ट्रहित एवं विकास के मुद्दे पर एक साथ कार्य करना है तथा परिवार को और बड़ा विस्तार करना है। बैठक में सैकड़ों पदाधिकारियों ने पार्टी पक्ष की नारेबाजी कर सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments