मेरठ तशरीफ़ अली बृहस्पतिवार 23 जनवरी,2025 को आदरणीय उपनिदेशक (पंचायत) मेरठ मंडल मेरठ। के कुशल मार्गनिर्देशन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में सुशासन और आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे पर केंद्रित करने हेतु सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण,माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में चार बिंदुओं पर जनपद ग़ाज़ियाबाद के विकासखंड रज़ापुर में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत राज अधिकारी,गाजियाबाद,श्री प्रदीप द्विवेदी,खंड विकास अधिकारी डा आदेश कुमार,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रजापुर श्री अमित कुमार पांडे, ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ फैकल्टी,डीपीआरसी मेरठ के द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। गया। जिसमें समस्त प्रतिभागियों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में
1-उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 15 के अनुसार ग्राम पंचायत के कार्य
2-उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95 (1) (छ) के प्रावधान अनुसार प्रधान को पद से हटाया जाना
3-ग्राम प्रधान को स्वयं के आयकर रिटर्न दाखिल किए जाने की जानकारी
4-महिला ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के संबंध में विशेष रूप से जानकारी,
पंचायती राज व्यवस्था,संरचना, ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली (ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा की जानकारी) पंचायत विकास सूचकांक (पीडीआई) सतत विकास लक्ष्यो का स्थानीयकरण (एलएसडीजी) आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव एवं सुशासन वाला गांव तथा पंचायत की भूमिका आदि विषयों पर मास्टर ट्रेनर श्री ओमेंद्र कुमार, सुश्री निशा एवं वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी मेरठ द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान माननीय ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत राज अधिकारी गाजियाबाद,श्री प्रदीप द्विवेदी,खंड विकास अधिकारी महोदय,डा.आदेश कुमार,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रजापुर श्री अमित कुमार पांडे,मास्टर ट्रेनर ओमेंद्र कुमार,निशा वरिष्ठ फैकल्टी श्री चरन जीत आदि मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments