मेरठ तशरीफ़ अली रविवार 26 जनवरी 2025 को मात्र ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बहरोड के परिषदीय स्कूलों में गुलाम बख्शी की अध्यक्षता में आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 के प्रांगण में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक श्री प्रेमचंद द्वारा राष्ट्रीय तिरंगे के महत्त्व, महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए समाज को बेहतर बनाने एवं भारत देश को विश्व गुरु बनाने का संदेश दिया।गुलाम बक्शी ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी ग्राम वासियों को हार्दिक बधाई दी। जावेद अली ने भारत के महान सेनानियों को याद करते हुए कहा कि हमारे देश के महापुरुषों ने कई वर्षों तक कड़े संघर्ष करने के बाद ब्रिटिश शासन से भारत को आजादी दिलाई। उन सभी महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए इस पावन पर्व को बड़े उल्लास के साथ मनाना चाहिए। तशरीफ़ अली ने संबोधन के दौरान कहा कि हम सबको सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हमें अपने संविधान के मूल कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए समाज को बेहतर बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। मो आरिफ ने कहा कि हमारा देश अनेकता के एकता के सिद्धांत पर कायम है। भारत की जो ताकत है। इसी अनूठी विविधता में निहित है। असंख्य संस्कृतियों,परंपराओं,भाषाओं एवं मान्यताओं का समृद्ध मिश्रण है। शोनाथ सिंह ने कहा कि आज इस पावन पर्व पर हम सबको मिलकर यह वादा करना होगा कि विविधता में अपनी एकता को कभी खोने नहीं देंगे। यह विविधता केवल हमारी पहचान नहीं है। यह हमारी विरासत भी है। इसे हमे सभालके रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों ने भी प्रोग्राम किये। इस दौरान प्रधान गुलाम बक्शी प्रेमचंद जावेद अली रामकिशन मो आरिफ तशरीफ़ अली इरफान अली रिफाकत अली सोनाथ सिंह लागी तथा स्कूली बच्चे तथा उनके अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments