लखनऊ के बिजनौर इलाके में तलाक के विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 42 वर्षीय रमेश कश्यप ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी रानी पर चाकू से हमला कर उसका गला काट दिया और फिर खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद, रानी और रमेश दोनों को लहूलुहान हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह घटना रविवार सुबह तब घटी, जब रानी और रमेश के बीच लंबे समय से चल रहे तलाक के मुकदमे को लेकर तनाव बढ़ गया था। रमेश ने गुस्से में आकर रानी पर चाकू से हमला किया। रानी के शरीर से खून बहते हुए देख रमेश घबराया और उसने आत्महत्या करने के उद्देश्य से खुद पर भी चाकू से कई वार किए।
पड़ोसियों के शोर मचाने के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments