बरेली पुलिस ने बुद्धा स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिला कर्मियों और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं, जबकि स्पा सेंटर का मालिक फरार बताया जा रहा है।
ऐसे हुआ खुलासा
प्रेम नगर निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे नौकरी का झांसा देकर स्पा सेंटर में बुलाया गया, जहां उसे एक कमरे में बंद कर जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और मौके से सुमन पत्नी राजेश, रेखा पत्नी अनिल, ज्योति पत्नी संजय सहित ग्राहक साहिल पुत्र सलीम अहमद और रोहित पुत्र भूपराम को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि इस स्पा सेंटर में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। फिलहाल, मुख्य आरोपी और स्पा सेंटर का मालिक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी इस तरह की संदिग्ध गतिविधियां दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments