योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत SWAT/एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
संयुक्त पुलिस टीम ने 30 मार्च 2025 को देर रात मुखबिर की सूचना पर पिपरिया सड़क के आगे नहर बंबा रहीमपुर जाने वाले रास्ते से देवदत्त पुत्र रामौतार (निवासी ग्राम रुद्रपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर) और प्रदीप कुमार पुत्र नारो यादव (निवासी ग्राम केकरगढ़, थाना पांकी, जिला पलामू, झारखंड) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 01 किलो 23 ग्राम अवैध अफीम, 01 मोटरसाइकिल (UP27 Y 8570), दो मोबाइल (itel और Samsung) एवं 1500 रुपये नकद बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 189/2025 धारा 8/18 NDPS एक्ट के तहत थाना रोजा में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
देवदत्त पुत्र रामौतार पर पहले से NDPS एक्ट, बलात्कार, ठगी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, जबकि प्रदीप कुमार पर भी NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पूछताछ में देवदत्त ने स्वीकार किया कि वह अफीम दिल्ली लेकर जा रहा था और विभिन्न स्थानों पर ग्राहकों को सप्लाई करता था। वहीं, प्रदीप कुमार ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर अलग-अलग जगहों पर बेचता था।
पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments