संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश
राजधानी लखनऊ में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा आउटर रिंग रोड किसान पथ से करीब 1 किलोमीटर आगे आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हुआ।
![]() |
| मृतक की फाइल फोटो |
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UP 32 QC 8975 मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार श्याम पांडे पुत्र जंगली पांडे, निवासी बड़ागांव, थाना काकोरी, जनपद लखनऊ (उम्र लगभग 62 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और एंबुलेंस के माध्यम से शव को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
पुलिस ने मोटरसाइकिल को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया और यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखा है।
वहीं, अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है।
🚨 पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सावधानी बरतें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments