विशेष संवाददाता लखनऊ
लखनऊ, 23 मार्च 2025: राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने शहर को दहला दिया। हरियाणा पुलिस में तैनात सिपाही मनोज ने अपनी पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दोनों मृतकों मनोज और रोहित को ईंट भट्ठे के पास बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। रोहित को 1 वार जबकि मनोज को 18 से 20 वार कर मौत के घाट उतार दिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिपाही की पत्नी और मृतकों में से एक के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकात की बात सामने आई थी। इसी शक के कारण आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में आरोपी के साथ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी से पूछताछ तेज कर दी है और घटना के अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments