![]() |
| अपराधी की फोटो |
विशेष संवाददाता लखनऊ
लखनऊ। मलिहाबाद में हुए जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व आलमबाग से एक महिला को ई-रिक्शा द्वारा लाकर मलिहाबाद के वाजिदनगर स्थित आम के बाग में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी थी।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।
इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments