योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम मानपुर चचरी में अचानक लगी भीषण आग से करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस हादसे से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम सदर संजय कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित किसानों को जल्द ही आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर नुकसान का आकलन कर सहायता राशि निर्धारित की जाएगी।
ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कोई कुछ समझ पाता, तब तक पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। हालात पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत की। हालांकि, तब तक किसानों की मेहनत स्वाहा हो चुकी थी।
प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments