Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आंधी-तूफान में दीवार और झोपड़ी गिरने से महिला की मौत, दूसरी घायल

शशांक मिश्रा की रिपोर्ट 

बाराबंकी, 17 अप्रैल 2025।
ग्राम पेरी, थाना सफदरगंज क्षेत्र में आज तेज आंधी और तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक दीवार और झोपड़ी गिरने से दो महिलाएं मलबे में दब गईं। गांव वालों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक महिला की मौत हो चुकी थी।

हादसे में 60 वर्षीय सितावा पत्नी मैकू, निवासी काप फतेउल्लापुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दूसरी महिला 62 वर्षीय श्रीमती शिववती पत्नी स्वर्गीय सुकई, निवासी ग्राम पेरी, गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

चौकी इंचार्ज रामपुर कटरा, थाना सफदरगंज रणवीर सिंह तथा उपनिरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित मौके पर मौजूद रहे और घायलों को एंबुलेंस बुलाकर इलाज हेतु तत्काल भेजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका सितावा, अपनी बहन शिववती के घर करीब एक हफ्ते पहले आई थीं। हादसे के समय दोनों झोपड़ी के पास ही मौजूद थीं, जब अचानक दीवार और छप्पर आंधी में गिर पड़े।

मौके पर पुलिस बल तथा राजस्व विभाग की टीम (कानूनगो, लेखपाल सहित) मौजूद रही और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा राहत व सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की गंभीर स्थितियों में सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

Post a Comment

0 Comments