योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
निगोही (शाहजहांपुर)। जिले में अपराध और असलहों पर नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निगोही पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से ही दर्जनों गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चल रहे अवैध शस्त्रों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में निगोही पुलिस टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।
यह गिरफ्तारी 13 अप्रैल 2025 को निगोही रेलवे क्रॉसिंग के पास इनायतपुर जाने वाले मार्ग की पुलिया से की गई। पुलिस ने विकास राठौर उर्फ नन्कू पुत्र लक्ष्मण, निवासी मोहल्ला आज़ाद नगर, कस्बा व थाना निगोही, उम्र करीब 38 वर्ष को एक देशी तमंचा 315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ धर दबोचा।
गिरफ्तार किए गए विकास राठौर के खिलाफ थाना निगोही में मुकदमा संख्या 186/2025, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त एक शातिर अपराधी है और एचएस नंबर 25/A के तहत हिस्ट्रीशीटर घोषित है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगालने पर सामने आए ये मुकदमे:
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
पुलिस का कहना है कि अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments