शाहजहांपुर: आबकारी विभाग की दबिश में 13 लीटर अवैध शराब और 200 किलोग्राम लहन बरामद

ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। आबकारी टीम ने मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कंजड़ बस्ती में दबिश देकर 13 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 200 किलोग्राम लहन बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्यवाही आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं उप आबकारी आयुक्त, बरेली तथा जिला आबकारी अधिकारी, शाहजहांपुर के निर्देशन में की गई। मधु तिवारी, आबकारी निरीक्षक (कलान)प्रवर्तन बरेली की संयुक्त टीम द्वारा यह दबिश 27 मई 2025 को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के संदिग्ध स्थलों पर दी गई।

दबिश के दौरान कंजड़ बस्ती से 13 लीटर अवैध शराब और भारी मात्रा में लहन बरामद कर उसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। यह अभियान अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

प्रवर्तन टीम में शामिल अधिकारी:

  • दिनेंद्र सिंह, आबकारी निरीक्षक, प्रवर्तन 1 बरेली
  • राजेंद्र सिंह
  • इंद्रपाल
  • जय प्रकाश सिंह
  • अरविंद
  • मनीष

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Previous Post Next Post