ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहाँपुर
शाहजहाँपुर, 29 मई 2025 — आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जनपद शाहजहाँपुर में आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आबकारी टीम शाहजहाँपुर, प्रवर्तन टीम बरेली और थाना बंडा पुलिस के संयुक्त सहयोग से थाना बंडा क्षेत्र के ग्राम कर्रखेड़ा, भौरखेड़ा और चांदूपुर पडरी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की गई।
दबिश के दौरान टीमों ने संदिग्ध स्थानों और आवासीय परिसरों की गहन तलाशी ली, जिसके परिणामस्वरूप करीब 30 लीटर अवैध कच्ची शराब और 500 किलोग्राम लहन बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाना था। दबिश अभियान में आबकारी निरीक्षक पुवायां श्री राजेन्द्र कुमार, प्रवर्तन बरेली से श्री दिनेंद्र सिंह और श्री इन्द्र पाल, तथा थाना बंडा पुलिस बल ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध शराब की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके और समाज को इस कुप्रथा से सुरक्षित रखा जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments