रिपोर्टर: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित मीना मार्केट में सोमवार को एक महिला आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।
महिला आरक्षी रितु पुत्री चंद्रपाल सिंह, मूल निवासी भीकमपुर थाना सैद नगली जनपद अमरोहा की रहने वाली थीं।
वह वर्तमान में लखनऊ के थाना मड़ियांव में वर्ष 2019 बैच की आरक्षी के रूप में नियुक्त थीं।
रितु लखनऊ के सर्वोदय नगर, इंदिरा नगर स्थित मीना मार्केट में किराये के मकान में रह रही थीं।
घटना की सूचना मिलते ही गाज़ीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतिका के मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही, रितु के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments