ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
14 मई को दर्ज हुआ था मामला
वादी द्वारा 14 मई 2025 को थाना सदर बाजार में शिकायत दी गई थी कि ग्राम गौटिया निवासी सुखदेव पुत्र गब्बर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 278/25 पंजीकृत किया गया, जिसमें प्रारंभ में धारा 137(2)/352/351(3) बीएनएस लगाई गई थी।
पीड़िता सकुशल बरामद, मेडिकल और बयान के बाद धाराएं बढ़ाई गईं
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया तथा न्यायालय में बयान दर्ज करवाया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में धारा 64(1)/87 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं 5L/6 जोड़ी गईं।
20 मई को पुवायां रोड से आरोपी गिरफ्तार
गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दोपहर करीब 1:40 बजे पुलिस लाइन गेट नंबर 02 के सामने पुवायां रोड से आरोपी सुखदेव पुत्र गब्बर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments