ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान
लखनऊ। रुक्मणि देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज (लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध) का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन समारोह भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में क्षेत्र के प्रमुख राजनेताओं और शिक्षाविदों ने भाग लेकर आयोजन को गरिमा प्रदान की।
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता नीरज सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बक्शी का तालाब से विधायक योगेश शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
कॉलेज के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि इस कॉलेज की स्थापना का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि कॉलेज का लक्ष्य महिला शिक्षा को नई दिशा देना है।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन से ईश्वर चंद्र अग्रवाल एवं अंशुल अग्रवाल भी मंच पर उपस्थित रहे और उन्होंने संस्थान के विकास में अपनी सहभागिता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में गोमती सिंह, रमेश कुमार अग्रवाल, डॉ. एन.के. सिंह, प्रोफेसर सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, अजय कुमार गर्ग, केशव राम अग्रवाल, और विनोद खेतान जैसी अनेक प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
समारोह का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और छात्राओं के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments