ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
थाना कटरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में की गई।
थाना कटरा में दर्ज मुकदमा मु0अ0सं0 210/2025 धारा 137(2) BNS के अंतर्गत वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त प्रदीप उर्फ रामू द्वारा भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। अभियुक्त की तलाश में सक्रिय पुलिस को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 28.05.2025 को लगभग सुबह 11 बजे ग्राम फीलनगर के मोड़ के पास तालाब के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
पंजीकृत अभियोग का विवरण:
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments