ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। आज दिनांक 26 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन शाहजहांपुर में किया गया। इस दौरान कुल 22 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से एक दंपति को आपसी सहमति से सुलह कराकर विदा किया गया।
थाना खुदागंज क्षेत्र से आए एक दंपति, जिनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी, के बीच घरेलू विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई। परामर्श के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को समझा और साथ रहने के लिए सहमति जताई। अंततः आपसी सहमति से समझौता हुआ और दंपति को केंद्र से सुख-शांति के साथ विदा किया गया।
इस अवसर पर मौजूद रहे:
परिवार परामर्श केंद्र द्वारा की गई यह पहल विवादों को सुलझाने में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में सामने आई है, जिससे समाज में आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिला है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments