ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान, हरदोई
हरदोई में गुरुवार को आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जन सुनवाई के दौरान उम्र पूछकर पात्र बुजुर्गों के वृद्धावस्था पेंशन और आयुष्मान भारत कार्ड बनवाए गए। इस दौरान कुल 7 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। नए जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद अब तक जन सुनवाई के माध्यम से कुल 19 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र विधवाओं और दिव्यांगजनों के पेंशन आवेदनों का भी त्वरित निस्तारण कराया जाए। जिन दिव्यांग व्यक्तियों के पास प्रमाणपत्र नहीं है, उन्हें दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने में हर संभव सहायता दी जाए।
जन सुनवाई में आने वाले सभी वंचित पात्रों को आवेदन, दस्तावेज तैयार कराने और अन्य प्रक्रियाओं में भी पूरी मदद की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र जैसे मामलों में मौके पर ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
राजस्व से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि भूमि कब्जे की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments