ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
• महिला कल्याण विभाग ने किया बाल विवाह विरोधी अभियान
• महिलाओं और बालिकाओं को दी गई विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी
• चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई
शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग द्वारा 28 मई 2025 को विकास खंड मदनापुर की ग्राम पंचायत बरखेड़ा जयपाल और नगला बन्नू में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना था।
कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से बाल विवाह, बाल श्रम और अन्य बच्चों से संबंधित मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी कई योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन से सुपरवाइजर शिवम पांडे ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, और स्पॉन्सरशिप योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 समेत 112, 1090, 181, 108 और 102 जैसे अन्य महत्वपूर्ण टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी उपस्थित लोगों से साझा की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अर्चना, पंचायत सहायक पूजा, विकास और प्रधान विपिन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था, जिसमें विभाग ने सफल सहभागिता निभाई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments