![]() |
| जिलाधिकारी शाहजहांपुर |
ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
उच्च ध्वनि में लंबे समय तक ऑडियो सुनने से हो सकता है टिनिटस व बहरापन
50 डेसिबल से अधिक ध्वनि और 2 घंटे से अधिक प्रयोग न करने की सलाह
बच्चों को स्क्रीन और गेमिंग से दूर रखने की भी चेतावनी
शाहजहांपुर। ईयरफोन और हेडफोन जैसे व्यक्तिगत ऑडियो उपकरणों के अत्यधिक प्रयोग से सुनने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ सकता है। यह जानकारी जिलाधिकारी शाहजहांपुर द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि यह समस्या विशेष रूप से युवा वर्ग को प्रभावित कर रही है और यह एक गंभीर लेकिन अक्सर अनदेखा किया जाने वाला स्वास्थ्य संकट है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न अध्ययनों से यह स्पष्ट हुआ है कि तेज आवाज में संगीत या ऑडियो को लंबे समय तक सुनने से सुनने की क्षमता को स्थायी नुकसान हो सकता है। एक बार सुनने की क्षमता प्रभावित होने पर उसे श्रवण यंत्र या कॉक्लियर इम्प्लांट के माध्यम से भी पूरी तरह से बहाल नहीं किया जा सकता।
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण सुझाव जारी किए गए हैं:
जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को जागरूक करना बेहद आवश्यक है, क्योंकि अत्यधिक ध्वनि और लंबे समय तक हेडफोन के प्रयोग से टिनिटस जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है, जो लंबे समय तक रहने पर अवसाद और अन्य मानसिक बीमारियों का कारण बन सकती है।
उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस दिशा में सतर्क रहें और अपने बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों को भी इन सुझावों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments