ब्यूरो चीफ: तशरीफ़ अली, मेरठ
डीपीआरसी मेरठ एवं हापुड़ में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत OSR कार्बन न्यूट्रल पंचायत विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार, 27 मई 2025 को किया गया। यह प्रशिक्षण उपनिदेशक (पंचायत), मेरठ मंडल मेरठ के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद हापुड़, बागपत, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर एवं बुलंदशहर के समस्त विकास खंडों की चयनित मॉडल ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं सचिवों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण सत्र में पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, कार्बन न्यूट्रल पंचायत, एवं OSR (Own Source Revenue) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण प्रदान करने वालों में राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रशिक्षक निशा, सुशील कुमार पिंकी, एवं राज्य सलाहकार पुष्पेंद्र सिंह शाक्य प्रमुख रहे।
इस दौरान सहायक विकास अधिकारी बड़ौत, बिनौली व खेकड़ा से उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ फैकल्टी डॉ. दीपक कुमार एवं चरण सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments