माछरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप के तहत बच्चों को योगा व खेलों का प्रशिक्षण
ब्यूरो चीफ: तशरीफ़ अली, मेरठ
कठौर, माछरा, मेरठ | 03 जून 2025 – उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर माछरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में चल रहे समर कैंप शिविरों में बच्चों को योगाभ्यास, खेल-कूद, और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह शिविर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा चौधरी एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में प्रभावी ढंग से संचालित हो रहे हैं।
पी.एम. श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा में मंगलवार को आयोजित समर कैंप में श्री तशरीफ़ अली एवं नसीम खातून द्वारा छात्र-छात्राओं को योगा, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल जैसे विभिन्न खेलों में भाग दिलाया गया। साथ ही बच्चों को बेकार सामान से उपयोगी वस्तुएं बनाना, टीम वर्क एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग का महत्व भी सिखाया गया।
श्री अली ने कहा कि "योग और खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इन गतिविधियों से उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments