स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर जनपद की कटरा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2015 से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को कटरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था।
थाना कटरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी का नाम अन्नू उर्फ अनिल पुत्र राजाराम है, जो ग्राम शेरपुर बतलैया, थाना कटरा का निवासी है। आरोपी के खिलाफ थाना कटरा में वाद सं. 1124/15, अपराध संख्या 1039/15, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। उसे माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय, कोर्ट संख्या-15 शाहजहांपुर से संबंधित वारंट में मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा जुगुल किशोर पाल के नेतृत्व में गठित टीम को इस अभियान में सफलता प्राप्त हुई। टीम में उपनिरीक्षक रूपकिशोर सिंह व कांस्टेबल अमित कुमार (का. 1023) शामिल रहे।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके मस्कन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम की तत्परता की सराहना की गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments