ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
हरदोई। बिलग्राम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।
जनवरी 2025 में थानाध्यक्ष साण्डी द्वारा आरोपी सरोज पुत्र दिलाराम निवासी ग्राम नेकवापुर हातिमपुर थाना साण्डी, हरदोई सहित दो लोगों पर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए संगठित गिरोह बनाकर चोरी जैसे अपराध करने व समाजविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के प्रयासों के तहत एसपी हरदोई द्वारा आरोपी सरोज पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार, थाना साण्डी पुलिस ने लगातार प्रयासों के बाद बुधवार को इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साण्डी के अलावा मल्लावां, हरपालपुर और बिलग्राम थानों में भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments