स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से ₹40,500 नकद, तीन की-पैड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी मौरंग, सीमेंट, सरिया सस्ते में दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
प्रकरण की शुरुआत वादी रजनीश पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम बादशाहनगर की शिकायत से हुई, जिन्होंने 10 जून को थाना सेहरामऊ दक्षिणी में एफआईआर दर्ज कराई थी कि उनसे 60 हजार रुपये ठग लिए गए।
गिरफ्तारी विवरण:
आज 14 जून को सुबह करीब 06:02 बजे पुलिस ने ग्राम जलालपुर से बादशाहनगर जाने वाली सड़क के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
बरामदगी:
अपराधिक इतिहास:
पूछताछ में खुलासा:
अभियुक्तों ने बताया कि वे बाजार में रेत, डस्ट, सीमेंट, सरिया खरीदने आए लोगों को सस्ते दाम का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठते थे।
वर्तमान मुकदमा:
गिरफ्तार करने वाली टीम:
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस की यह कार्रवाई स्थानीय जनता में सराहना का विषय बनी हुई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments