प्रबंध संपादक: शशांक मिश्रा
लखनऊ, 30 जून 2025। नगर निगम लखनऊ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘आरंभ 6.0’ कार्यक्रम का आयोजन वार्ड राजा बिजली पासी सेकंड, बिजनौर रोड क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम के तहत लायन इन्वायरों लखनऊ की आईईसी टीम द्वारा फील्ड टीम के सहयोग से स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के दौरान विशेष रूप से दुकानदारों को पॉलिथीन के नुकसान के बारे में जानकारी दी गई और उनसे पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने की अपील की गई। टीम ने कहा कि हमारा लखनऊ तभी स्वच्छ और सुंदर बन सकता है जब हम सभी जिम्मेदार नागरिक बनें और पर्यावरण हितैषी आदतें अपनाएं।
इस अवसर पर लायन इन्वायरों लखनऊ के आईईसी हेड प्रवीण कुमार सिंह, वार्ड मैनेजर आयुष तिवारी, एवं आईईसी टीम के सदस्य—रजत सिंह, शालिनी शुक्ला, प्रीति यादव, सुषमा मिश्रा, स्नेहा यादव, वैशाली मिश्रा, कोमल मिश्रा, रुचि गौतम, दीपांशु श्रीवास्तव—सहित स्वच्छता कर्मी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में लोगों से आह्वान किया गया कि वे प्लास्टिक मुक्त लखनऊ बनाने में अपना योगदान अवश्य दें और स्वच्छता को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments