संवाददाता: जहीन खान, ✍️
हरदोई, 17 जून 2025 — मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस जन सुनवाई में कुल 95 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता दी। उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की पात्र महिलाओं व पुरुषों के आवेदन मौके पर ही भरवाए। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड भी बनवाए गए। आज जन सुनवाई में कुल 3 बुजुर्गों के कार्ड बने। अनुनय झा के कार्यभार संभालने के बाद अब तक जन सुनवाई के माध्यम से कुल 75 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी को तलब कर कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को समयबद्ध करने का निर्देश दिया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि कूड़े में आग लगाने की घटनाएं कतई न हों और कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन प्रातः सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि—
जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई लगातार जनहित और प्रशासनिक सक्रियता का सशक्त उदाहरण बनती जा रही है, जिससे आमजन को तेजी से राहत मिल रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments