स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
महिला सशक्तिकरण की दिशा में शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी पहल।
10वीं की टॉपर ओशीन अनैजा को एक दिन के लिए बनाया गया एसपी।
जनसुनवाई कर जनता की समस्याएं सुनीं और दिए निर्देश।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम।
शाहजहांपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत एक विशेष पहल की गई है, जिसके तहत तक्षशिला पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा ओशीन अनैजा को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। ओशीन ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 93% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालते हुए ओशीन अनैजा ने जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में प्रशासनिक जिम्मेदारियों की समझ विकसित करना और उनमें नेतृत्व व आत्मविश्वास की भावना को मजबूती देना है।
एसपी श्री राजेश द्विवेदी ने इस प्रयास को महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से बालिकाओं को प्रशासन के कार्यों को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनमें आगे चलकर समाज में सशक्त भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है।
मिशन शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद में जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती भँवरे दीक्षा अरुण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री पंकज पंत, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं छात्रा ओशीन के परिवारजन भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments