ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
जनेश्वर मिश्रा पार्क के सामने बाइक स्टंट पर लगाम कसने के लिए एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण सिंह के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान।
कई स्टंटबाजों के वाहनों का किया गया चालान, क्षेत्र में मचा हड़कंप।
लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में बाइक स्टंट करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसीपी बृज नारायण सिंह के निर्देशन में जनेश्वर मिश्रा पार्क के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें तेज रफ्तार व स्टंट कर रहे युवकों की धरपकड़ की गई।
पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद दर्जनों वाहनों की जांच की और बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी व खतरनाक स्टंट करने वालों के चालान काटे। साथ ही, लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
एसीपी बृज नारायण सिंह ने कहा कि इस तरह की लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग से लोगों की जान खतरे में पड़ती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे सघन चेकिंग अभियान जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे स्टंटबाजी पर अंकुश लगेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments